केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एजीएमयूटी ( अरुणाचल प्रदेश , गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 40 आईएएस (40 IAS )और 26 आईपीएस अफसरों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत चार आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबित, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इस बड़े फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चित नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव आशीष चंद्र वर्मा का है। जो 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें दिल्ली से जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण और सेवाएं विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को भी जम्मू एवं कश्मीर स्थानांतरित किया गया है।
दिल्ली की रेखा सरकार की संस्तुति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार और चंचल यादव का भी ट्रांसफर किया है। इसके अलावा आबकारी विभाग में बतौर आयुक्त 2009 बैच के सचिन शिंदे और समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद पी. कावले का भी तबादला किया गया है। इनके साथ ही कृष्ण मोहन उप्पू को भी दिल्ली से बाहर भेजा गया है। इन अधिकारियों को क्रमशः मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया गया है।
दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार ने जहां कई अधिकारियों का दिल्ली से बाहर ट्रांसफर किया है। वहीं कुछ अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेशों से वापस दिल्ली बुलाया भी है। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2000 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलराज कौर का नाम शामिल है। इसके अलावा 2004 बैच के पांडुरंग के. पोले और 2005 बैच के विजय कुमार बिधूड़ी को भी दिल्ली बुलाया गया है। ये दोनों अधिकारी जम्मू और कश्मीर में तैनात थे।
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोल भी उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया है। पोल 2004 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं ।
भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS )के 2012 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को दिल्ली भेजा गया है, जो अभी अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परवार कल्याण विभाग में सचिव हैं। वहीं, लोअर दिबांग वैली के उपायुक्त सौम्य सौरव (2014 बैच), राजधानी ईटानगर के उपायुक्त तालो पोटोम और लोहित के उपायुक्त शाश्वत सौरभ (दोनों 2016 बैच) का भी तबादला दिल्ली कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में तैनात किए गए भारताीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में आशीष चंद्र वर्मा (1994), अनिल कुमार सिंह (1995), नवीन एस एल (2012), महिमा मदान (2021), अनंत द्विवेदी (2021), श्रेया सिंघल (2020) और ऋषि कुमार (2021) शामिल हैं।भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों- समीर शर्मा (2011) और ऋषि कुमार (2021) को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया है।
| क्रमांक संख्या | अधिकारी का नाम | कहां थे | कहां गए |
|---|---|---|---|
| 1 | आशीष चन्द्र वर्मा (1994) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 2 | अनिल कुमार सिंह (1995) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 3 | सुधीर कुमार (1999) | दिल्ली | मिजोरम |
| 4 | दिलराज कौर (2000) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | दिल्ली |
| 5 | पांडुरंग के पोल (2004) | जम्मू और कश्मीर | दिल्ली |
| 6 | विजय कुमार बिधूड़ी (2005) | जम्मू और कश्मीर | दिल्ली |
| 7 | चंचल यादव (2008) | दिल्ली | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
| 8 | सचिन शिंदे (2008) | दिल्ली | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
| 9 | विनोद पी कावले (2008) | दिल्ली | मिजोरम |
| 10 | रमेश वर्मा (2009) | गोवा | दिल्ली |
| 11 | कृष्ण मोहन उप्पु (2009) | दिल्ली | पुदुचेरी |
| 12 | ए एस पी एस रवि प्रकाश (2011) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पुदुचेरी |
| 13 | स्मिता आर (2011) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पुदुचेरी |
| 14 | नवीन एस एल (2012) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 15 | ए. नेदुंचेजियान (2012) | पुदुचेरी | दिल्ली |
| 16 | अरुण कुमार मिश्र (2012) | गोवा | दिल्ली |
| 17 | कृष्ण कुमार सिंह (2012) | अरुणाचल प्रदेश | दिल्ली |
| 18 | संजीव एम गडकर (2013) | जम्मू और कश्मीर | गोवा |
| 19 | यतींद्र एम मरालकर (2013) | लद्दाख | गोवा |
| 20 | शकील उल रहमान राथर (2013) | जम्मू और कश्मीर | गोवा |
| 21 | प्रदीप कुमार (2013) | जम्मू और कश्मीर | चंडीगढ़ |
| 22 | राहुल शर्मा (2013) | जम्मू और कश्मीर | लद्दाख |
| 23 | सुनील अंचिपका (2014) | गोवा | दिल्ली |
| 24 | सौम्य सौरभ (2014) | अरुणाचल प्रदेश | दिल्ली |
| 25 | चौधरी मोहम्मद यासीन (2015) | जम्मू और कश्मीर | पुदुचेरी |
| 26 | विक्रांत राजा ए (2015) | लक्षद्वीप | पुदुचेरी |
| 27 | शाश्वत सौरभ (2016) | अरुणाचल प्रदेश | दिल्ली |
| 28 | तालो पोतोम (2016) | अरुणाचल प्रदेश | दिल्ली |
| 29 | श्रीकांत बालासाहेब सुसे (2016) | लद्दाख | जम्मू और कश्मीर |
| 30 | संतोष जी सुखदेव (2017) | लद्दाख | गोवा |
| 31 | अर्जुन मोहन (2019) | लक्षद्वीप | गोवा |
| 32 | स्नेहा सूर्यकांत गीते (2019) | गोवा | अरुणाचल प्रदेश |
| 33 | आश्विन चंद्रू ए (2019) | गोवा | अरुणाचल प्रदेश |
| 34 | यशस्विनी बी (2020) | गोवा | अरुणाचल प्रदेश |
| 35 | श्रेया सिंघल (2020) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 36 | महिमा मदान (2021) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 37 | अनंत द्विवेदी (2021) | दिल्ली | जम्मू और कश्मीर |
| 38 | नितीश राजोरा (2021) | जम्मू और कश्मीर | लद्दाख |
| 39 | सोमा शेखर अप्पाराव कोटारू (2021) | पुदुचेरी | लक्षद्वीप |
| 40 | राकेश कुमार (2021) | जम्मू और कश्मीर | लद्दाख |
लक्षद्वीप के प्रशासक के सलाहकार भी बदले गए
| अधिकारी का नाम | कहां थे | कहां गए |
|---|---|---|
| संदीप कुमार | लक्षद्वीप प्रशासक के सलाहकार | दिल्ली |
| एसपी दीपक कुमार | दिल्ली | लक्षद्वीप प्रशासक के सलाहकार |


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?