Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Karnataka, Law, News

Karnataka: हावेरी सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को मिली जमानत तो निकाला “विजय जुलूस”,लोगों के ग़ुस्से के बाद फिर गिरफ्तार

Accused in Haveri Gangrape Case Re-Arrested After Celebrating Bail with Victory March

Gang rape accused in Karnatakaकर्नाटक( )  के हावेरी ( Haveri ) जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2024 के हनगल सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने “विजय जुलूस”(victory March) निकाला। हालांकि लोगों के गुस्से को देखते हुए आरोपियों को फिर गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं सोशल मीडिया पर विजय जुलुस का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी रिहाई पर तरह-तरह के सवाल खड़े रहे हैं।

यह परेड हावेरी के अक्की अलूर शहर में हुई, जहां मोटरबाइक और कारों का एक काफिला स्थानीय सड़कों से रिहा किए गए व्यक्तियों के साथ दिखाई दिया। वीडियो में आरोपी मुस्कुराते हुए और विजय चिन्ह दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विजय जुलुस का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
कर्नाटक के हावेरी ( Haveri )जिले में  जनवरी 2024 में  7 लोगों ने मिलकर महिला के साथ गैंग रेप किया था। लोग महिला को घसीटकर पास के जंगल में ले गए थे और उसके साथ रेप किया। अब इन 7 लोगों को जमानत मिल गई है।बता दें कि इस मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया थे, जिनमें सात मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। अन्य 12 पर अपराध में मदद करने में शामिल और मारपीट का आरोप था। करीब 10 महीने पहले 12 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाकी 7 आरोपियों को भी अब जमानत मिल गई। जिन्हें जमानत मिली है उनके नाम आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंडक्की, समीवुल्ला लालनवर, मोहम्मद सादिक आगासिमानी, शोएब मुल्ला, तौसीप चोटी और रियाज साविकेरी हैं।

जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला कर्नाटक में हावेरी ( Haveri ) जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी। इसी दौरान 15 से 20 आरोपियों ने रूम में घुसकर उन दोनों से पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी कार से उसे एक जंगल में ले गए और 7 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विजय जुलूस निकालने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। आरोपियों की रिहाई और सार्वजनिक जश्न ने न सिर्फ पीड़िता की भावनाओं को आहत किया है। बल्कि, कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपियों ने शुक्रवार की रात विजय जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels