प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने शुक्रवार को चिनाब रेलवे ब्रिज ( Chenab River ) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का मुआयना किया। यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने यहां के रियासी जिले में चिनाब नदी ( Chenab River ) पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी ( Chenab River ) पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना साकार हुआ है। ये सिर्फ पुल नहीं, भारत के फौलादी इरादों और इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह भी एक हकीकत है कि जितने भी अच्छे काम हैं, वे मेरे लिए ही बचे रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा में 42 मिनट का भाषण दिया। इसमें आतंकवाद, पाकिस्तान और कश्मीर के टूरिज्म का जिक्र किया।पीएम ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस का देश, मानवता का विरोधी, मेलजोल का विरोधी है। वह ऐसा देश है जो गरीब की रोजी-रोटी का भी विरोधी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसी का उदाहरण है। पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। हमने 6 मई को उस पर कयामत बरसा दी।’
पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर सोचेगा तो अपनी शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा। आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं। पाकिस्तान बौखला गया है। उसने ये गुस्सा जम्मू, पुंछ समेत कई इलाकों में घर, मंदिर, गुरुद्वारों पर शेलिंग की। आपने जैसे मुकाबला किया, वो हर देशवासी ने देखा। आपके साथ देशवासी पूरी शक्ति से खड़े हैं।
पीएम ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में जनता अपनी पसंद के नुमाइंदे चुन सके, यह भी आतंकवाद के चलते चुनौती बन गया था। बरसों तक आतंक सहने के बाद जम्मू-कश्मीर ने इतनी बर्बादी देखी थी कि लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था। आतंकवाद को ही भाग्य मान लिया था। हमने इसे बदलकर दिखाया है। आज यहां का नौजवान नए सपने भी देख रहा है। लोग जम्मू-कश्मीर को फिर से फिल्मों, खेलों का हब बनते देखना चाहते हैं। हमने इसे माता खीर भवानी के मेले में भी देखा। उन्होंने कहा कि 3 तारीख से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ईद का भी माहौल है। ये सब आतंकी हमले से डिगने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी का वादा है कि विकास रुकने नहीं दूंगा। कोई बाधा आएगी तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
