इजराइल-ईरान जंग ( Israel Iran War ) के बीच अमेरिका (America ) के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार सुबह सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि यह कुछ घंटों में ही टूट गया।सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद ईरान ने इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।
ईरानी हमले के जवाब में इजराइल ने अपनी सेना को तेहरान में हमले का आदेश दिया था। थोड़ी देर पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक रडार साइट पर हमला किया। इजराइली आर्मी रेडियो ने हमले की पुष्टि की है।
ताजा हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल PM बेंजामिन नेतन्याहू को फोन करके ईरान पर हमला रोकने को कहा था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा, ‘मैं हमला नहीं रोक सकता, क्योंकि ईरान ने पहले सीजफायर का उल्लंघन किया और उसे जवाब देना जरूरी है।
दोनों देशों के बीच जारी जंग ( Israel Iran War )के 12वें दिन, आज सुबह 3:32 बजे ट्रम्प ने सीजफायर पर सहमति बनने का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।”
ईरान के सरकारी टीवी ने बताया है कि मंगलवार सुबह इजराइली हमले में एक हाई प्रोफाइल ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहम्मद रजा सेदिघी सबर की मौत हो गई है। पिछले 12 दिनों में इजरायली हमलों में मारे गए सीनियर परमाणु विशेषज्ञों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद रजा सेदिघी सबर उत्तरी ईरान में मंगलवार की सुबह अपने ससुराल में मारे गए। उनके घर पर तीन प्रोजेक्टाइल गिरे थे। 13 जून को इजराइल के शुरुआती हमलों में उनके 17 साल के बेटे की भी मौत हो गई थी।
मोहम्मद रजा पर पिछले महीने अमेरिकी विदेश विभाग ने बैन लगाया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने मोहम्मद रजा को ईरान के डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च संगठन के शाहिद करीमी ग्रुप का प्रमुख बताया था, जो विस्फोटकों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। साथ ही वह परमाणु हथियारों के निर्माण से जुड़ी अनुसंधान और परीक्षण जैसी गतिविधियों में शामिल थे।
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के साथ एक इंटरव्यू में फ्रांस में इजराइल के राजदूत ने कहा कि इजरायली हमलों में कम से कम 14 ईरानी वैज्ञानिकों की मौत हो गई है। इजराइल ने आरोप लगाया कि मरने वाले वैज्ञानिक परमाणु हथियार तैयार करने में शामिल थे।
इजरायल ईरान जंग( Israel Iran War ) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को एक बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि चीन अब ईरान से तेल खरीद सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे ईरान में ईरान में तख्तापलट नहीं चाहते क्योंकि इससे मिडिल ईस्ट में अशांति फैलेगी।
नीदरलैंड के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन में जाते समय एयरफोर्स वन पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं ईरान में तख्ता पलट नहीं चाहता। मैं चाहता हूं कि सब कुछ जल्द से जल्द शांत हो जाए।” ट्रंप ने आगे कहा, “तख्ता पलट से अशांति फैलती है और हम इतनी अशांति नहीं देखना चाहते।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?