तेलंगाना ( Telangana ) के रंगा रेड्डी( Ranga Reddy )जिले में एक 34 साल की महिला ने रील बनाने के लिए अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दिया। इसके चलते वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 10-15 ट्रेनें रोकी या डायवर्ट करनी पड़ीं।
शंकरपल्ली के पास हुई इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 13 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि महिला किआ सोनेट (Kia Sonet) कार को रेलवे ट्रैक पर चला रही है।
दूसरे वीडियो में स्थानीय लोग, रेलवे कर्मचारी और पुलिस मिलकर महिला को कार से बाहर निकालने की कोशिश करते दिखते हैं। भीड़ उसे कार से बाहर निकालने के बाद उसके हाथ बांध देती है।घटना को लेकर जांच जारी है कि महिला ने ऐसा क्यों किया और उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी।
सूत्रों के अनुसार, ‘कई रेलवे कर्मचारी और पुलिसकर्मी उस कार के पीछे दौड़े। बड़ी मुश्किल से वे उसे कार रोकने में कामयाब हो पाए। महिला को कार से बाहर निकालने के लिए करीब 20 लोगों की मदद लेनी पड़ी। वह बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थी।’
रंगा रेड्डी( Ranga Reddy ) जिले में रेलवे पुलिस की सुपरिंटेंडेंट चंदना दीप्ति ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह महिला हाल ही तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही थी। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह काफी आक्रामक व्यवहार कर रही थी। लग रहा था कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है।
सुपरिटेंडेंट चंदना दीप्ति ने आगे कहा कि हमने महिला की कार से उसका ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह महिला आत्महत्या की योजना तो नहीं बना रही थी और इस पूरी घटना को हत्या जैसा दिखाने की कोशिश तो नहीं थी।
रंगा रेड्डी( Ranga Reddy ) में रेलवे सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन समेत कम से कम 10 से 15 पैसेंजर ट्रेनों को सावधानी के तौर पर डायवर्ट किया गया। फिलहाल, महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?