बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala)का 27 जून को देर रात निधन हो गया। महज 42 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली खबर से जहां उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है, वहीं उनके फैंस और करीबी दोस्त भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं।पुलिस ने कहा, ‘यह स्वाभाविक मौत लगती है, इसमें कोई साजिश नहीं’ हैं।
आज सुबह शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसी शेफाली मौत मामले में अपडेट सामने आया है। अंबोली पुलिस स्टेशन सूत्रों से ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने मिले हैं।
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) कई सालों से एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं। 27 जून को परिवार ने एक पूजा रखी थी, जिस कारण शेफाली ने पूरे दिन उपवास रखा था। इसके बावजूद, दोपहर में उन्होंने अपनी एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया। ये दवाएं उन्हें लगभग 8 साल पहले सलाह दी गई थीं और तब से वे हर महीने इन्हें ले रही थीं। पुलिस जांच में अधिकारी इस कारण को शेफाली के कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) के पीछे की बड़ी वजह मान रहे हैं। हालांकि यह भी बता रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अधिक जानकारी दे पाएगी।
अधिकारियों के अनुसार बीती रात शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को अचानक कंपकंपी हुई और रात करीब 11 बजे वे जमीन पर गिर पड़ीं (संभवतः दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है)। उस समय शेफाली के साथ उनके पति पराग त्यागी, उनकी मां और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। अब तक पुलिस की एफएसएल टीम को शेफाली के घर से बड़ी मात्रा में दवाइयां मिली हैं, जिनमें एंटी-एजिंग मेडिकेशन, ब्यूटी ऑइल और गैस्ट्रो से जुड़ी गोलियां शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें पारिवारिक सदस्य, घरेलू कर्मचारी और अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पारिवारिक विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने इस मामले में एडीआर (Accidental Death Report) दर्ज कर ली है और आगे जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और उसकी जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेफाली का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के ओशिवारा हिन्दू श्मशान भूमि में होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?