इस पर पुलिस, एफएसएल, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं। धीरज का शव बेड पर पीठ के बल पड़ा था। उसके मुंह में हीलियम सिलिंडर से जुड़ी पाइप लगी हुई थी। चेहरे पर मास्क और उस पर प्लास्टिक लिपटी हुई थी, जिसे गर्दन के पास टेप से चिपकाया गया था। पास ही सिलिंडर, मास्क और मीटर लगा हुआ उपकरण बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, धीरज कंसल(CA Dheeraj Kansal ) ने 20 से 28 जुलाई तक बंगाली मार्केट के 18 स्कूल लेन स्थित होटल में कमरा बुक किया था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा कि अगर उसकी फेसबुक पोस्ट डिलीट हो जाए, तो यह नोट उसके विचार व्यक्त करने के लिए है।
धीरज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। कृपया मेरी मौत पर दुखी न हों। आत्महत्या करना बुरा नहीं है, क्योंकि मुझ पर किसी की जिम्मेदारी नहीं है और न ही कोई मुझसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।
वहीं, पुलिस को पता चला है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल (CA Dheeraj Kansal ) ने एक ऑनलाइन साइट से हीलियम गैस बुक की थी। वह प्लानिंग के साथ ही होटल में आकर ठहरा था।पुलिस जांच में पता चला कि धीरज के पिता की मृत्यु 2003 में हो गई थी और मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कोई भाई-बहन नहीं था। उसके ताऊ ने ही उसकी गुरुग्राम में नौकरी लगवाई थी। पुलिस के मुताबिक, धीरज महरौली स्थित महिपालपुर में एक पीजी में रहता था। इससे पहले वह परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?