राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के रोहिणी स्थित केएन काटजू मार्ग इलाके घरेलू झगड़े में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसकी मां की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त 65 साल की कुसुम सिन्हा और 34 साल की प्रिया सहगल के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की शुरुआती जांच में पता चला कि 28 अगस्त को प्रिया के बेटे का जन्मदिन था। कुसुम समारोह में शामिल होने के लिए बेटी के घर गई थी। वहां उपहारों के आदान-प्रदान को लेकर प्रिया और उसके पति योगेश के बीच विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए कुसुम अपनी बेटी के घर रुक गई थी।
शनिवार को काफी फोन करने पर जब कुसुम ने फोन नहीं उठाया तो दोपहर में उनका बेटा मेघ सिन्हा अपने जीजा के घर पहुंचा। जहां दरवाजा बाहर से बंद था और वहां खून के धब्बे थे। उसने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया। जहां दोनों मृत पड़े थे। उसके जीजा बेटे को लेकर भागा हुआ था। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने बताया शनिवार दोपहर रोहिणी सेक्टर-17 में एक फ्लैट में दो महिलाओं की हत्या हो गई। पुलिस को पीसीआर कॉल पर सूचना मिली। मृतकों में 63 वर्षीय कुसुम सिन्हा और 34 वर्षीय प्रिया सहगल शामिल हैं। प्रिया का भाई मेघ मौके पर था। उसने पुलिस को बताया कि प्रिया के पति योगेश ने ही हत्या की है।
आरोपी योगेश सहगल को थाना केएनके मार्ग, जिला रोहिणी की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से उसके खून से सने कपड़े और एक कैंची (अपराध का हथियार) बरामद कर ली गई है। हत्या का कारण घरेलू कलह और अक्सर होने वाले झगड़े बताए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?