सात साल बाद चीन पहुंचे प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आज राष्ट्रपति शी जिनपिंग ( Chinese President Xi Jinping )से मुलाकात की। दोनों के बीच 50 मिनट बातचीत हुई।बातचीत के बाद मोदी ने जिनपिंग को भारत में आयोजित ब्रिक्स 2026 में आने के लिए न्योता दिया।
इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने सीमा विवाद से आगे बढ़ने और अलग-अलग क्षेत्रों में एक-दूसरे के लिए नए मौके बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान मोदी-जिनपिंग में द्विपक्षीय रिश्तों को अक्तूबर 2024 में रूस के कजान में हुई मुलाकात के आधार पर स्थिरता से आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
इससे पहले उन्होंने जिनपिंग के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी ने इसे वैश्विक मुद्दा बताया और साथ देने की मांग की।
वहीं, मीटिंग में जिनपिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर खुशी हुई। ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए।
समिट के बाद मोदी (PM Modi )आधिकारिक स्वागत समारोह में पहुंचे। यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में आए सभी नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाई, जिसमें पीएम मोदी के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।
मोदी शनिवार शाम 2 दिन के जापान दौरे के बाद चीन पहुंचे थे। जून 2020 में हुई गलवान झड़प के बाद भारत-चीन के संबंध खराब हो गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को कम करना भी है।
पीएम मोदी (PM Modi )ने यह भी कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि भारत और चीन के बीच सहयोग 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है और यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर चीन को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई भी दी और एक बार फिर चीन आने के निमंत्रण और इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का धन्यवाद किया।
चीन के तियानजिन में पीएम मोदी को सफर के लिए एक स्पेशल कार ‘होंगकी L5’ दी गई है। ये कार चीन की रॉल्स रॉयस कही जाती है। खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। मोदी सोमवार को इसी कार में बैठकर SCO समिट में शामिल होने पहुंचे।
जिनपिंग अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। होंगकी कार को रेड फ्लैग के नाम से भी जाना जाता है। जिनपिंग 2019 में जब भारत दौरे पर आए थे, तब भी उन्होंने इसी कार का इस्तेमाल किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?