Tuesday, June 23, 2026

Gujarat, INDIA, News

Gujarat :गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

6 killed as wire of cargo ropeway snaps at Pavagadh Hill temple in Gujarat

के पंचमहाल जिले के पावागढ़ )के महाकाली मंदिर शक्तिपीठ में शनिवार को गुड्स (सामान ले जाने वाले) रोपवे के टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अधिकारियों से बताया कि ट्राली का उपयोग सामान ले जाने के लिए किया जा रहा था, तभी केबल टूट गई, जिससे ट्राली पहाड़ी से नीचे गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, रोपवे का तार टूटने की वजह से ट्रॉली ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। वहीं, मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और अन्य दो लोग शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने छह मौतों की पुष्टि की और कहा कि पुलिस और अग्निशमन दल बचाव एवं राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर हैं। पंचमहल के कलेक्टर अजय दहिया ने बताया कि रोपवे छह लोगों को लेकर नीचे की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो श्रमिक और दो अन्य लोग शामिल हैं। खराब मौसम के कारण जनता के उपयोग के लिए मुख्य रोपवे को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि पावागढ़ पहाड़ी की चोटी पर देवी काली का भव्य मंदिर है। यहां हर साल लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं।

पावागढ़ ( Pavagadh)में महाकाली मंदिर तक जाने के लिए दो अलग-अलग रोपवे बने हैं। एक रोपवे श्रद्धालुओं लाने-ले जाने के लिए है, जबकि दूसरा रोपवे केवल सामान और निर्माण सामग्री ढोने के लिए तैयार किया गया है। हादसा इसी गुड्स रोपवे में हुआ।

पावागढ़ ( Pavagadh)में इससे पहले 25 अगस्त 2023 को भी बड़ा हादसा होने से टला था। उस समय महाकाली मंदिर तक जाने वाली रोपवे की पिलर नंबर 4 की केबल बीच में ही टूट गई थी, जिससे 10 से ज्यादा यात्री हवा में बोगियों में फंस गए थे। हालांकि गनीमत रही कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पावागढ़ मंदिर(  Pavagadh  temple ) मां महाकाली को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर समुद्र तल से करीब 800 मीटर ऊंची पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित है। माना जाता है कि यहां सती माता का दाहिना पैर गिरा था। शारदीय नवरात्रि सहित अन्य पर्वों पर लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हालांकि रेगुलर भी भक्तों का आना लगा रहता है।

Gujarat ropeway accident

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels