असम की एक अदालत ने गायक-संगीतकार जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के बैंड के सदस्यों शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को गायक की मृत्यु के संबंध में 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इस बीच, महोत्सव आयोजक श्यामकानू महंत ने सीबीआई या एनआईए को जांच स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। विशेष डीजीपी (सीआईडी) और मामले में गठित नौ सदस्यीय एसआईटी के प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि कामरूप मेट्रोपालिटन जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आगे की पूछताछ के लिए याचिका स्वीकार की और दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। चारों आरोपितों से पूछताछ जारी है।
बैंड में ड्रमर गोस्वामी और सह-गायिका महंत को गुरुवार को कई दिनों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। 52 वर्षीय असमिया संगीत आइकन जुबीन की मौत के समय 19 सितंबर को दोनों समुद्र में सिंगापुर के यॉट पर मौजूद थे।
जुबीन गर्ग (Zubeen Garg)मौत मामले में सिंगापुर पुलिस ने भारतीय हाई कमीशन को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी है। 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मौत हो गई थी।
इधर, असम पुलिस ने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में गुरुवार को संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया है। गोस्वामी और अमृतप्रभा, जुबीन की म्यूजिक टीम का हिस्सा थे।
घटना के वक्त दोनों सिंगापुर में थे और मौके पर मौजूद थे। गोस्वामी और अमृतप्रभा को पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोस्वामी और महंत 19 सितंबर को सिंगापुर में यॉट पार्टी में जुबीन के साथ थे। SIT सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में गोस्वामी गर्ग के बहुत करीब तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड की थी।
इससे पहले, असम पुलिस ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत को भी गिरफ्तार किया था। दोनों को 1 अक्टूबर को दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया।
जुबीन(Zubeen Garg) का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं।
इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?