ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर गुरुवार रात एक चलती बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।
इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण ही आग लगी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?