Tuesday, June 23, 2026

Ayodhya Ram Mandir, Diwali, News, Socio-Cultural, Uttar Pradesh

Deepotsav 2025:अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव के आयोजन में फिर बना विश्व रिकॉर्ड,26 लाख 17 हजार 215 दीयों से जगमगा उठी रामनगरी 

Ayodhya lights 26 lakh diyas, sets 2 Guinness World Records at Deepotsav 2025

Ayodhya lights 26 lakh diyas, sets 2 Guinness World Records दीपोत्सव ( Deepotsav ) में रामनगरी   )  ने लगातार नौवींं बार अपना ही कीर्तिमान तोड़ दिया। भगवान राम के अयोध्या लौटने पर राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 29 लाख 25 हजार 051 दीये जगमगा उठे। इनमें से 26 लाख 17 हजार 215 दीयों के अनवरत प्रज्ज्वलित होने का विश्व रिकॉर्ड बना। गणना के बाद गिनीज बुक की टीम ने इस वैश्विक उपलब्धि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, संत-धर्माचार्य व पोलैंड से आए विदेशी मेहमान इस पल के साक्षी बने। इस दौरान राम की पैड़ी 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी। वर्ष 2024 में 25.12 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर बना विश्व रिकॉर्ड इस बार 01.05 लाख अधिक संख्या के साथ टूटा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर और कसंल्टेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करने के साथ इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।

दीपोत्सव ( Deepotsav ) के आयोजन से पहले सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क पहुंची जहां दोपहर 2:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांकी की अगवानी की। इसके बाद लंका विजय कर सीता के साथ प्रभु राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या के सरयू तट पर उतरे तो त्रेतायुग का दृश्य सजीव हो उठा। रामकथा पार्क में प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ की भूमिका में मुख्यमंत्री योगी ने किया। श्रीराम के राजतिलक के साथ पूरा सरयू तट जयकारों से गूंज उठा।

वहीं सरयू की महाआरती का भी लगातार दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बना है। अयोध्या ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल दीपोत्सव( Deepotsav )  में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 2158 अर्चक एवं मातृ शक्तियों ने एक साथ सरयू की महा आरती कर विश्व कीर्तिमान बनाया। आरती के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, आरती के संयोजक महंत शशिकांत दास, महंत जनार्दन दास समेत योगी सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels