Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन मंडलायुक्त और 10 डीएम सहित 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Major administrative reshuffle in UP, 46 IAS officers including three divisional commissioners and 10 DMs transferred

 (  में योगी आदित्यनाथ की सरकार नेमंगलवार को तीन मंडलायुक्त व 10 जिलाधिकारियों सहित 46 आईएएस अधिकारियों 46    के तबादले कर दिए। चूंकि इस समय एमएलसी की शिक्षक व स्नातक सीटों की मतदाता सूची बनाने का कार्य भी चल रहा है इसलिए इन अधिकारियों के तबादले से पहले सरकार ने चुनाव आयोग से इसकी इजाजत ली है।

सरकार ने विंध्याचल, सहारनपुर व मेरठ मंडल के मंडलायुक्त बदल दिए हैं। हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कौशांबी, बलरामपुर, ललितपुर, श्रावस्ती व रामपुर के जिलाधिकारी भी नए बना दिए हैं।

महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश विंध्याचल के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डा. रूपेश कुमार को सहारनपुर व राजस्व विभाग में सचिव भानु चन्द्र गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है।

46 आईएएस अधिकारियों ( 46 IAS officers )  के तबादले में  वाराणसी, अलीगढ़, बिजनौर, कुशीनगर, रामपुर, महराजगंज व अमेठी में नए मुख्य विकास अधिकारी भी तैनात कर दिए हैं। वाराणसी व झांसी नगर निगम में नगर आयुक्त भी बदले गए हैं।

इसी प्रकार अतुल वत्स को हाथरस, राजागणपति आर को सीतापुर, कृत्तिका ज्योत्सना को बस्ती, शिवशरणप्पा जीएन को सिद्धार्थनगर, पुलकित गर्ग को चित्रकूट, अमित पाल को कौशांबी, विपिन कुमार जैन को बलरामपुर, सत्य प्रकाश को ललितपुर, अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती व अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनमें से तीन अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में डीएम बनाया गया है।

वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है।

सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर बनाया गया है। कौशांबी और बलरामपुर के भी जिलाधिकारी बदल गए हैं। दूसरी ओर राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels