आगरा में शोध छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) के प्रोफेसर डॉ. गौतम जैसवार को न्यू आगरा पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर लेने की कोशिश में वहां पहुंचा था और नैनी के एक हॉस्टल में रुका था। पुलिस ने आगरा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। केस दर्ज होने के बाद उसे विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया था।
मामला डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आईबीएस) के रसायन विज्ञान विभाग से जुडा है। प्रोफेसर पर आरोप है कि दो साल तक शादी का झांसा देकर शोध छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसे होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ और मोबाइल तोड़ने की कोशिश की।
धमकी दी कि मुंह खोला तो करियर बर्बाद कर देगा। छात्रा की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तभी से पुलिस आरोपित प्रोफेसर की तलाश में जुटी हुई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर न्यू आगरा पुलिस ने प्रयागराज पहुंचकर शुक्रवार सुबह प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।
आगरा के डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित शोध छात्रा डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) से पीएचडी कर रही है। प्रो. गाैतम जैसवार उसका को-गाइड था। आरोप है कि उसने छात्रा से नजदीकी बढ़ा ली और शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
पुलिस ने जब गाैतम जैसवार को गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी ली तो जो मोबाइल मिला, उसमें नया सिम पड़ा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने केस दर्ज होने के बाद मोबाइल बदल दिया था। अब पुलिस उसकी व्हाट्सएप चैट निकलवाएगी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। यही कहा कि छात्रा उसके संपर्क में थी। वहीं उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजन भी कोर्ट परिसर में आ गए मगर पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?