बिहार (Bihar ) के मोकामा में गत 30 अक्तूबर को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने सत्ताधारी दल- जदयू के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh )को गिरफ्तार कर लिया है। बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से पटना पुलिस ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई को लेकर पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर को मोकामा में दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान पत्थरबाजी के कारण कई लोग घायल भी हुए थे। इस झड़प में जान गंवाने वाले 75 वर्षीय दुलारचंद यादव स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सबूतों, प्रत्यक्षदर्शियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हुआ कि यह घटना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी है।
एसएसपी ने बताया कि हिंसक झड़प चुनाव में उम्मीदवार-अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh )की मौजूदगी में हुई थी, पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया है। अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh ) को उनके साथियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस हत्याकांड की जांच जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मोकामा के घोसवरी थाना में दोनों राजनीतिक खेमों के बीच विवाद और झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस ने तारतर गांव के पास हुई इस हिंसा के मामले में तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले दुलारचंद यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
अरेस्टिंग के बाद बाहुबली के फेसबुक पर पोस्ट किया गया है कि,’सत्यमेव जयते !! मुझे #मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है। इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।’
गिरफ्तारी के दौरान अनंत सिंह के पीछे 6 गाड़ियां चल रही थीं। अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान भी वे सफेद पैंट और शर्ट में चश्मे के साथ ही नजर आए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत