सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को असम के एक कॉलेज के प्रोफेसर( Professor)को भारत विरोधी और अश्लील सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर को युवा लड़कियों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि इस तरह के विकृत इंसान को शिक्षण संस्थान में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
याचिकाकर्ता प्रोफेसर ( Professor)के वकील ने दलील दी कि जिस पोस्ट के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था, उसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है और जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका सोशल मीडिया पोस्ट देशहित के खिलाफ है, उसे हटा दिया। वकील ने कहा कि मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, लेकिन गोसाईगांव अदालत में करीब छह महीने से कोई न्यायिक अधिकारी नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।
असम सरकार के वकील ने तर्क दिया कि आरोपी आदतन अपराधी है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की उसकी आदत है। पीठ ने प्रोफेसर के सोशल मीडिया पोस्ट का अवलोकन किया और भाषा देखकर आश्चर्यचकित रह गई। पीठ ने कहा कि उनका दिमाग गंदा है और वह समाज के लिए खतरा हैं। याचिकाकर्ता के वकील से पीठ ने कहा कि क्या हमें आपसे यह कहने को कहना चाहिए कि जो कुछ यहां लिखा गया है उसे पढ़िए ताकि हर कोई समझ सके कि पोस्ट क्या है?


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?