मध्य प्रदेश के दतिया (Datia ) जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक(Congress MLA ) नेता फूल सिंह बरैया एक बार फिर अपने बयान को लेकर तीखे विवादों में फंस गए हैं। महिलाओं और बेटियों से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दे पर दिए गए उनके बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।
बरैया ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को जाति और धर्म से जोड़ते हुए दावा किया कि दलित और पिछड़ी जातियों की महिलाओं का रेप ‘पुण्य कमाने’ के लिए किया जाता है।’शर्मसार करने वाले उनके ये बयान एमपी में भारी नाराजगी का कारण बन गए हैं। यही नहीं किसी धर्मग्रंथ का स्पष्ट संदर्भ दिए बिना बरैया ने यह दावा भी किया कि कुछ ग्रंथों में अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ सहवास को काशी तीर्थ के बराबर पुण्य बताया गया है।
उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें बरैया ऐसा बयान देते नजर आए, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि “अगर रास्ते में खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं।” इस एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक आक्रोश की लहर दौड़ा दी।
यहीं नहीं, बरैया ने आगे यह भी कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समाज में ‘खूबसूरत लड़कियां नहीं होतीं’, फिर भी उनके साथ दुष्कर्म होता है। उनके इस बयान को महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अपराध को तर्क देने वाला बताया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक(Congress MLA )ने बिना किसी स्पष्ट धर्मग्रंथ का हवाला दिए यह दावा भी किया कि कुछ ग्रंथों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहवास को काशी तीर्थ के समान पुण्य बताया गया है। बरैया ने कहा कि दुष्कर्म अक्सर एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समूह द्वारा किया जाता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसी “विकृत सोच” के कारण चार महीने और दस महीने की बच्चियों तक के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं।
कांग्रेस विधायक(Congress MLA )बरैया का दावा है कि अपराधियों के मन में यह गलत धारणा रहती है कि ऐसे कृत्य से उन्हें पुण्य मिलेगा और इसी वजह से एससी, एसटी और ओबीसी समाज की महिलाएं व बच्चियां निशाना बनती हैं। हालांकि उनके इस तर्क को अपराध के महिमामंडन और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।
हालांकि शनिवार को राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान फूल सिंह बरैया उनके साथ नजर आए। इस पर विरोधी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा- इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया…यह सहमति है…स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है।
उन्होंने आगे लिखा कि अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को और विशेषकर सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को, जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की अपराधी मानसिकता पर चुप हैं। यह चुप्पी अब मौन नहीं, समर्थन है। नारी देवी है, राजनीतिक औजार नहीं। अपमान बर्दाश्त नहीं। धिक्कार है ऐसी कांग्रेस पर।
हमें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जैसे ही इंदौर उतरेंगे, सबसे पहले बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी से बाहर करेंगे।
लेकिन कार्रवाई के बजाय वे उन्हीं के साथ घूमते नजर आए।
“लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” का ढोंग करने वाली कांग्रेस की… pic.twitter.com/f4ZXuRYuUs
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) January 17, 2026


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत