उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जिले में मंगलवार को एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी एक बदमाश मारा गया है। मारे गए बदमाश की पहचान बनारसी यादव (Banarasi Yadav)के रूप में की गई है। बनारसी यादव सुपारी किलर था जिसपर थाना सारनाथ अंतर्गत कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने का आरोप था। बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है।
सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी शूटर बनारसी यादव(Banarasi Yadav) को मंगलवार रात एसटीएफ ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर 166 दिन बाद मुठभेड़ में मार गिराया। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट निवासी बनारसी यादव(Banarasi Yadav) पर वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र समेत अन्य जनपदों में 24 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 21 अगस्त को सिंहपुर में बाइक सवार 3 शूटरों ने बाइक सवार महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या की थी। कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ को बनारसी यादव की तलाश थी। 4 जनवरी को अन्य शूटर गाजीपुर के अरविंद यादव उर्फ फौजी को सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गाजीपुर के तीसरे शूटर विशाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
एसटीएफ वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि बनारसी यादव(Banarasi Yadav) गाजीपुर-वाराणसी हाईवे से कहीं भागने के फिराक में है। संबंधित थाने की फोर्स और एसटीएफ ने घेराबंदी की। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड के पास घेराबंदी देख बनारसी ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस बीच जवाबी फायरिंग में बनारसी को गोली लगी और वह अचेत हो गया। एसटीएफ ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?