आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।मथुरा ( Mathura) में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लघुशंका करने के लिए बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे( Yamuna Expressway ) पर शनिवार को मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी।यमुना एक्सप्रेसवे( Yamuna Expressway ) पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों ने बस लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने को कहा, चालक ने ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दीयात्री बस से नीचे उतरकर लघुशंका के लिए नीचे उतरे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बसे टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया।
मौके पर ही औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश,कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।
सूचना पर सुरीर पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों ने मृतकों को एंबुलेंस की मदद से मोर्चरी भिजवाया। साथ ही अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे( Yamuna Expressway )सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
1. सोनू उर्फ पुष्पांक (32) पुत्र विनोद निवासी एरवा कटरा, जिला- औरैया 2. देवेश (32) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भेलबल, पोस्ट कोठवा, जिला- बस्ती 3. असलम (27) पुत्र बशरूद्दीन निवासी गड़े का पुरवा, जिला- कन्नौज 4. सन्तोष (46) पुत्र रामवीर निवासी प्रेमनगर, दिल्ली 5. अनुराग (27) पुत्र आनन्द निवासी ग्राम कन्चौसी, थाना दिबियापुर, जिला- औरैया 6. प्रमोद (35) पुत्र साधू सिंह निवासी बडगांव, थाना- जसराना, जिला- फिरोजाबाद



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?