Tuesday, June 23, 2026

Crime, Haryana, News

Haryana :वॉलीबॉल मैच विवाद में  कैथल में 10वीं के छात्र नवराज सिंह की कृपाण घोंपकर हत्या

 ( के कैथल  (Kaithal)में वॉलीबॉल मैच के विवाद में 17 वर्षीय नवराज सिंह की चाकू और कृपाण से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका दोस्त विनीत गंभीर रूप से घायल है। स्कूल में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए दोनों गुट माइनर के पास मिले थे, जहां हमला हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 10-15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3-4 को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार,कैथल  (Kaithal) में बुधवार को शाम के समय छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में गांव खरकां निवासी किशोर नवराज सिंह (17) की मौत हो गई, जबकि मृतक का साथी विनीत गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल में आरोपियों के साथ वॉलीबॉल का मैच खेलते समय विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए छात्रों के दोनों गुट शाम के समय रामथली से लदाना चक्कू माइनर के पास एकत्रित हुए थे।

इसी दौरान आरोपियों ने चाकू, कृपाण और डंडों से हमला कर दिया था। एक आरोपी ने कृपाण नवराज की कमर में घुसा दी थी, जिससे उसकी किडनी कट गई थी। मृतक के पिता मंगल सिंह की शिकायत पर गांव रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, गांव खरकां निवासी जोत और हरमन, हर्ष सहित 10 अन्य आरोपितों के खिलाफ गुहला थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन से चार आरोपितों को हिरासत में भी लिया हुआ है।

शिकायत में पिता ने बताया कि वह खेती का कार्य करता है। उसके दो बच्चे, एक बड़ी लड़की महकप्रीत और छोटा बेटा नवराज सिंह था। उसका बेटा गांव खरकां स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। 11 फरवरी को वह अपनी दवाई लेने के लिए पटियाला गया हुआ था। शाम करीब चार बजे उसके पास रामथली स्थित अस्पताल से फोन आया कि नवराज को गंभीर चोट लगी है।

उसने उसी समय उसके बड़े भाई सुरेंद्र को अस्पताल भेज दिया था, जहां नवराज घायल अवस्था में था। नवराज ने उसके भाई को बताया था कि उसके दोस्त पक्की पिसौल निवासी विनीत और लवप्रीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शाम के समय वह और उसके दोस्त विनीत के बुलाने पर लवप्रीत से बातचीत करने के लिए रजबाहा के पास बुलाए थे। वहां गए तो लवप्रीत पक्ष की तरफ से आए हुए आरोपी हाथों में चाकू, कृपाण और डंडे लिए हुए थे।

उसी समय आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। संजय ने उसकी कमर में कृपाण से हमला कर दिया और अन्य आरोपियों ने छाती पर चाकू मारे थे। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल नवराज को कैथल के निजी अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नवराज इकलौता बेटा था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels