Tuesday, June 23, 2026

Business, INDIA, News

बढ़ते घाटे के बीच एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज

  के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन( Campbell Wilson )ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है।

कैंपबेल विल्सन ( Campbell Wilson )ने जुलाई 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्होंने करीब 26 साल तक सिंगापुर एयरलाइंस में काम किया, जहां उन्होंने कई बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान एअर इंडिया में कई बड़े बदलाव किए गए। सबसे अहम रहा विस्तारा का एअर इंडिया में सफल विलय, जिसे बिना किसी बड़ी परेशानी के पूरा किया गया। इसके अलावा कंपनी ने अपने बेड़े को बढ़ाने की योजना पर भी काम किया और कई व्यस्त रूट्स पर मार्केट लीडर इंडिगो को भी पीछे छोड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरलाइन अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए सीईओ की नियुक्ति करेगी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है।अहमदाबाद में  एअर इंडिया ( Air India  ) का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ था । इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में एअर इंडिया( Air India  ) को करीब 20,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा घाटा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सीईओ के लिए कंपनी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे इंटरनेशनल एयरलाइन चलाने का अनुभव हो, फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट दोनों तरह के मॉडल की समझ हो, और जो मुश्किल हालात में कंपनी को संभाल सके।

इस साल नेतृत्व में बदलाव देखने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया ( Air India  )नहीं है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो, जिसे पिछले साल दिसंबर में व्यापक व्यवधानों का सामना करना पड़ा था, ने 10 मार्च को अपने सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे की घोषणा की और 30 मार्च को विलियम वाल्श को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels