Tuesday, June 23, 2026

Education, INDIA, News, Uttar Pradesh

UP Board Result 2026:यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सीतापुर की बेटियों ने रचा इतिहास,10वीं में कशिश वर्मा,12वीं में शिखा वर्मा टॉपर

( ) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को प्रयागराज में घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा. इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।

मेरिट लिस्ट में सीतापुर का डंका बजा है। हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर की कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर हैं। बाबू राम सावित्री देवी इंटर कालेज की कशिश वर्मा ने हाई स्कूल में 97.83 प्रतिशत और शिखा वर्मा ने इंटर में 97.60 प्रतिशत नंबर लाकर टॉप किया। बाराबंकी का अंशिका वर्मा ने भी हाई स्कूल में 97.83 अंक के साथ संयुक्त रूप के टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के टापर सीतापुर के हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( ) ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार बोर्ड ने पिछले सालों के मुकाबले जल्दी रिजल्ट जारी किया। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा (12वीं) में 97.60 शिखा वर्मा ने बाजी मारी है। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली शिखा को को इंटर परीक्षा में 97.60 प्रतिशत मार्क्स मिले। उनके बाद दूसरे नंबर पर 97.20 प्रतिशत मार्क्स के साथ नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा, फिर तीसरे नंबर पर 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ सुरभि यादव और पूजा पाल ने बाजी मारी।

इस बार भी यूपी बोर्ड (UP Board ) इंटर रिजल्ट में टॉप 3 में छात्राओं ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 3 में एक भी छात्र का नाम नहीं है। रिजल्ट जारी होने से पहले अभिभावक और छात्र ये जानने के लिए उत्सुक थे कि यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर कौन है। रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर लिस्ट में यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाओं के शीर्ष 10 रैंक होल्डर्स के नाम होते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं के में कुल 80.38% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। परिणामों में 75.04% छात्र जबकि 86.32% छात्राएं पास हुई हैं, जिससे एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

यूपी बोर्ड ने छात्रों को लगातार प्रेरित करते हुए ट्वीट किया है कि छात्रों के लिए केवल अंक ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि सीखना और लगातार प्रयास करना ही वास्तविक ताकत है। बोर्ड ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर

 

रैंक नाम प्रतिशत जिला
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी

2026 में दसवी के  टॉपर

स्थान (Rank) परीक्षार्थी का नाम प्राप्त अंक (%) जिला
1 कशिश वर्मा 97.83% सीतापुर
1 अंशिका वर्मा 97.83% बाराबंकी
2 अदिति 97.50% बाराबंकी
3 अर्पिता 97.33% सीतापुर
3 परी वर्मा 97.33% बाराबंकी

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.