Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Kerala, News, Politics

Kerala CM: केरल के मुख्यमंत्री की घोषणा: वीडी सतीशान 18 मई को शपथ लेंगे

vd satheesan kerala cm announcement

चुनाव परिणाम के बाद 10 दिनों के सस्पेंस और कयासों के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन(V.D. Satheesan) को   )  का नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। सतीशन को केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे की ऐतिहासिक वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा है।कांग्रेस की ओर से इस नाम की घोषणा करने में जितना अधिक समय लगा उससे एक बात क्लियर है कि यह फैसला इतना आसान नहीं था। अब वीडी सतीशान 18 मई को शपथ लेंगे

केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले सतीशन (V.D. Satheesan) ने चुनाव से ठीक पहले, वादा किया था कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) निर्णायक जीत हासिल नहीं करता, तो वह राजनीतिक वनवास ले लेंगे।

हालांकि, पार्टी के भीतर एक वर्ग केसी वेणुगोपाल के नाम पर भी विचार कर रहा था, लेकिन अंततः सतीशन के नाम पर मुहर लगी। केरलम की राजनीति में एक दशक से चले आ रहे एलडीएफ के शासन को खत्म करते हुए यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

वहीं, वामपंथी गठबंधन (LDF) मात्र 35 सीटों पर सिमट गया। इस बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी गहमागहमी थी, जिस पर अब विराम लग गया है।

मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी.डी सतीशन सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री का मुद्दा सुलझने के बाद यूडीएफ के भीतर नए मंत्रिमंडल की संरचना को लेकर गहन चर्चा शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि सभी 20 मंत्री सतीशन के साथ शपथ लें, जिससे मंत्रिमंडल के चरणबद्ध विस्तार की संभावना समाप्त हो जाएगी और इसके बजाय पहले ही दिन पूर्ण पैमाने पर राजनीतिक शुभारंभ का विकल्प चुना जाएगा।

वी.डी. सतीशन (V.D. Satheesan) केरलम की राजनीति का एक जाना-माना और अनुभवी चेहरा हैं। पेशे से वकील सतीशन अपनी साफ-सुथरी छवि और तार्किक बहस के लिए जाने जाते हैं। वह 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। सतीशन एर्नाकुलम जिले की परावुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2001 से लगातार इस सीट से विधायक चुने जा रहे हैं।

1964 में कोच्चि के पास नेटूर में जन्मे सतीशन ने छात्र राजनीति (NSUI) से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सोशल वर्क और कानून की पढ़ाई की और केरल उच्च न्यायालय में वकील के रूप में अभ्यास भी किया।

सतीशन (V.D. Satheesan) को न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है, बल्कि IUML और केरल कांग्रेस (जोसेफ) जैसे सहयोगी दलों के बीच भी उनकी अच्छी साख है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह केरल के विकास को किस नई दिशा में ले जाते हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels