देशभर में मोदी सरकार की किरकिरी कराने वाला शिक्षा मंत्रालय अब सीबीएसई (CBSE) के तीन भाषा नियम पर भाजपा नेता के अन्नामलाई(K Annamalai ) के निशाने पर है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के. अन्नामलाई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से अपील की है कि सीबीएसई द्वारा कक्षा 9 के छात्रों के लिए लागू किए गए नए तीन-भाषा नियम को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों पर अनावश्यक दबाव डाल सकता है और शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।
हाल ही में सीबीएसई (CBSE) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। इसमें यह भी कहा गया था कि दो भाषाएं भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। यह निर्णय पहले तय समय-सीमा 2029-30 से पहले लागू किया जा रहा है, जिससे कई राज्यों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि यह निर्णय खासकर तमिलनाडु जैसे राज्यों के छात्रों के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्होंने पहले ही कक्षा 6 में अपनी भाषा का चयन कर लिया था। उन्होंने कहा कि इतनी कम समय-सीमा में छात्रों पर एक नई भाषा थोपना उनके सीखने की क्षमता और मानसिक दबाव दोनों को प्रभावित कर सकता है।
भाजपा नेता ने यह भी बताया कि अप्रैल 2026 में सीबीएसई (CBSE) ने जब कक्षा 6 के लिए तीन-भाषा नीति की घोषणा की थी, तब उन्होंने इसका स्वागत किया था। उस समय यह भी स्पष्ट किया गया था कि कक्षा 9 में यह नियम 2029-30 से लागू होगा। लेकिन अब नए आदेश के तहत इसे जल्दी लागू करना पहले के आश्वासन के खिलाफ है।
अन्नामलाई ने शिक्षा मंत्रालय से आग्रह किया है कि इस नोटिफिकेशन को तुरंत वापस लिया जाए और पहले तय की गई 2029-30 की समय-सीमा का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों पर बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें बहुभाषी और सक्षम बनाना होना चाहिए।
கடந்த 2026 ஆம் ஆண்டு, ஏப்ரல் மாதம், CBSE அமைப்பு, மாணவர்களுக்கு ஆறாம் வகுப்பிலிருந்து மூன்று மொழிகள் கட்டாயம் என்றும், அந்த மூன்று மொழிகளில் இரண்டு மொழிகள் இந்திய மொழிகளாக இருக்க வேண்டும் என்றும் அறிவித்தபோது, இந்தியாவின் பலதரப்பட்ட இலக்கிய மற்றும் கலாச்சார பாரம்பரியத்தை,… pic.twitter.com/JY7iIXMLdY
— K.Annamalai (@annamalai_k) May 26, 2026


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत