आगरा शहर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने के प्रोजेक्ट पर काम न होने से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हैं। प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर नगर विकास सचिव ने ऐसे लापरवाह अफसरों की सूची आगरा के प्रशासन से मांगी है जिनके खिलाफ कार्यवाही तय मानी जा रही है।आगरा शहर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने के लिए केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन कर लिया था। नौ जनवरी 2017 को चयन होने के बाद स्मार्ट सिटी प्रा.लि. का गठन किया गया। गठन के आठ माह बाद 14 सितंबर को कम्पनी बमुश्किल काम शुरू कर पायी। 13 प्रोजेक्ट्स की अब तक 393 करोड़ रूपये की डीपीआर बनी है और इसी की कागजी खानापूर्ति में अधिकारी की रूचि इस प्रोजेक्ट में नहीं दिखायी दे रही है जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की, उसके बाद अब कार्यवाही की तैयारियां चल रही हैं।
फतेहाबाद रोड के सुंदरीकरण का कार्य हो या फिर स्ट्रीट वेंडिंग जोन का, डक्ट निर्माण हो अथवा स्मार्ट सिटी का अन्य कोई कार्य, इन सभी कार्यों से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाखुश हैं। प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। आगरा को एक हजार करोड़ रूपये स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है।
यह कार्य पांच साल में पूरा होगा। शुरूआत से ही डीपीआर बनाने में लापरवाही बरती गयी। निर्धारित अवधि के भीतर 60 फीसद कार्य नहीं हुए। निर्माण से संबंधित कई कार्य बिना एनओसी के चालू हो गये, इसके चलते एएसआइ, वन विभाग, छावनी परिषद ने कार्यों को रूकवा दिया। एनओसी मिलने में दो से चार माह समय लगा, तब जाकर दोबारा कार्य शुरू हुए, यहां तक फतेहाबाद रोड पर बिना चैंबर की डिजाइन के डक्ट का निर्माण शुरू हो गया। नगर विकास विभाग के सचिव संजय कुमार ने तीन दिनों के भीतर लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों के नाम मांगे हैं, इनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?