डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान के फार्मेंसी विभाग के छात्रों ने मूल्यांकन पर सवाल खड़े किये हैं। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में 60 में से 40 छात्र-छात्राएं दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं। गुरूवार को छात्र कुलसचिव से मिले, कांपियों का फिर से मूल्यांकन कराये जाने की मांग की है।पालीवाल पार्क परिसर में कुलसचिव को ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों का कहना है कि फार्माकोलॉजी और बायो-केमेस्ट्री में ही फेल हैं, कई छात्रों को 80 में से जीरो, एक, तीन और छः अंक दिये गये हैं, जबकि उनके बाकी विषयों में अंक अच्छे हैं। फेल किये गये विषयों में प्रश्नों के उत्तर अच्छे तरीके से लिखे थे छात्रों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। छात्रों ने कुलसचिव को अपने नाम और मोबाइल नंबर की सूची भी दी। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि बीफार्मा विभाग के छात्रों की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है, प्रकरण को परीक्षा समिति में रखा जायेगा।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले विश्वविद्यालय से वर्ष 2012 और 2013 में बीएड करने वाले तमाम छात्र-छात्राओं ने लंबे समय तक धरना दिया था। कुछ छात्रों को प्रोविजनल डिग्री दी गयी और कुछ को वह भी नहीं मिली। कारण, कापियों में अंकों का जोड़ ठीक नहीं। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को डिग्री नहीं मिल पा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?