
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इत्मियाज द्वारा बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट पर सीपीएम प्रत्याशी कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार करने पर विश्वविद्यालय के छात्र भड़क गये हैं और उन्होंने छात्र संघ के अध्यक्ष पद से हटाये जाने के लिए इत्मियाज के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाये हैं। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गुरूवार को छात्र संघ कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ और फायरिंग और गोलीबारी की आवाज से पूरा कैंपस गूंज उठा। अलीगढ़ पुलिस ने फायरिंग की घटना में छात्र संघ के दोनों पक्षों की ओर से मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
बिहार के बेगूसराय से सीपीएम प्रत्याशी कन्हैया कुमार को चुनाव लड़ाने गये छात्रसंघ अध्यक्ष को लेकर गुरूवार को एएमयू छात्र संघ दो फाड़ हो गयी। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को बुलायी गयी जनरल बाडी की बैठक के दौरान बाहर दोनों गुट के छात्र भिड़ गये। इस दौरान फायरिंग की गयी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गयी है।
एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज बेगूसराय से सीपीएम प्रत्याशी कन्हैया के चुनाव प्रचार में गये हैं, इस बात को लेकर एएमयू छात्रसंघ खेमे में राजनीति तेज हो गयी। पुलिस के अनुसार गुरूवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष हमजा सूफियान और सचिव हुजैफा आमिर ने यूनियन हॉल में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किये जाने के रात नौ बजे जनरल बॉडी की बैठक बुलायी, बैठक में छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा एएमयू छात्र भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि पद पर रहते हुए छात्रसंघ पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव नहीं लड़वा सकते हैं। यह छात्रसंघ के संविधान के खिलाफ है, इस बात को लेकर बैठक में मौजूद अध्यक्ष समर्थक छात्रों ने विरोध दर्ज किया, जिसके चलते बैठक में हंगामा होना शुरू हो गया।
एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि का कहना है कि एएमयू के यूनियन हॉल में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हंगामा हुआ था, दो छात्र गुटों के आपस में भिड़ गये। इस दौरान फायरिंग होने की भी बात सामने आयी है। दोनों पक्षों की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज कराया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?