पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह फकीर भी अब काशी के फक्कड़पन में रम गया है।वाराणसी में रोड शो और गंगा आरती के बाद अपने ही अंदाज में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि मोदी ने काशी में क्या बदलाव किया? लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि काशी ने मुझमें क्या बदलाव किया। पीएम मोदी ने भावुकता भरे संबोधन में कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि काशी के ज्ञान के विश्लेषण और तार्किक अनुभवों से मैं जुड़ सका। काशी की आध्यात्मिक आस्था से कबीरदास, रविदास, तुलसीदास और महात्मा बुद्ध जैसे लोगों को प्रेरणा मिली। इस प्रेरणा ने मुझे भी वैश्विक स्तर पर मूल्यों के साथ खड़े होने का संबल दिया है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘काशी में मिले प्यार से अभिभूत हूं। वाराणसी ने मुझे नई-नई चीजें सीखने में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इसके लिए मैं बाबा विश्वनाथ और मां गंगा को नमन करता हूं। 5 साल पहले जब मैंने काशी में कदम रखा तो कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मैया ने मुझे इतना दुलार दिया, भाईयों और बहनों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में यह फकीर भी रम गया।’

इस से पहले वाराणसी लोकसभा के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को मेगा रोड शो के दौरान धर्म नगरी काशी की सड़कों पर उत्सवी माहौल दिखा। उत्सव भी ऐसा जो धार्मिक न होते हुए भी आस्था की छांव में रहा। शंख ध्वनि के बीच निकले पीएम के रोड शो में मजहब और संस्कृति का अनूठा संगम और उत्साह दिखा, वहीं पूरे रास्ते गगनभेदी हर-हर महादेव उद्धोष गूंजता रहा। गुरुवार शाम काशी की धरा से पीएम मोदी का यह विशाल रोड शो, पूर्वांचल में होने वाले लोकसभा चुनाव को बीजेपी की दिशा में मोड़ने की एक शुरुआत जैसा माना जाने लगा। काशी की सड़कों पर मोदी का मेगा शो, जमकर बरसे फूल ।
उमस भरी भीषण गर्मी के चलते मकानों की छतों व बरामदों में जहां दस मिनट भी खड़ा रहना मुश्किल हो तब भी लोग पीएम मोदी का स्वागत करने को घंटों डटे रहे। आधे शहर में बाजार दुकानें बंद रहीं। लंका से लेकर दशाश्वमेध घाट तक के लंबे रास्ते में सड़क के दोनों किनारे बीजेपी के झंडे के रंग वाले गुब्बारे से सजे तो जगह-जगह देश भक्ति धुन पर महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोगों तक सभी नाचते-झूमते रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती? 