मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भष्टाचार पर चुनाव जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी पर बड़े हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उदाहरण देते हुए कहा है कि प्रयागराज में चार हजार करोड़ के खर्च में 25 करोड़ लोगों के कुंभ का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर दिया, वहीं कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम में 70 हजार करोड़ खर्च कर खेल कर दिया।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। इसी के अनुरूप उनका घोषणा पत्र भी है। भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के नामांकन के दौरान सभा में सीएम ने कहा, महज चार हजार करोड़ रूपये खर्च कर सरकार ने प्रयागराज में कुंभ का शानदार आयोजन किया, जिसमें 25 करोड़ लोग शामिल हुए। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम में ही 70 हजार करोड़ खर्च कर दिये और कई लोग जेल भी गये।
देवरिया की एक चुनावी जनसभा में योगी ने कहा कि हर तरफ जनता में एक ही भाव, एक ही आवाज है, फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए लोग एकजुट हैं, इसलिए इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है। केरल और बंगाल जैसे राज्यों में भी लोग खुलकर भाजपा के समर्थन में आये हैं, यह बदलाव केंद्र सरकार के कार्यों की बदौलत है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत