हाईकोर्ट ने मथुरा वृंदावन में यमुना किनारे की कछारी भूमि (खादर भूमि) पर बने निर्माणों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मंडलायुक्त आगरा को ध्वस्तीकरण के खिलाफ दाखिल अपीलें तीन माह में निस्तारित करने का आदेश दिया है। विनोद कुमार शर्मा और अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सुनवाई की।याचीगण का कहना है कि खादर भूमि गांव सभा के अंतर्गत है, इसका विकास ग्राम सभा ने किया है, यहां आवासीय भवन बने हैं, जिनमें लोग रह रहे हैं। हाईकोर्ट ने मंडलायुक्त को अपीलें तय करने का आदेश दिया था, मगर मंडलायुक्त ने अपीलें मियाद बाधित होने के आधार पर खारिज कर दी। मामले के गुण दोष के आधार पर सुनवाई नहीं की गयी। कोर्ट ने मंडलायुक्त के आदेश को गलत मानते हुए रद्द कर दिया है।
प्रदेश सरकार के अधिवक्ता का कहना था कि एनजीटी ने यमुना किनारे की खादर भूमि को निर्माण से मुक्त रखने और उस पर बने निर्माण ढहाने का आदेश दिया है, इस आदेश के तहत ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। कोर्ट का कहना था कि प्राधिकरण के नोटिस के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील दाखिल है, उसका निस्तारण किये बिना ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उचित नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?