मुर्गियां लेकर राजस्थान से महाराष्ट्र जा रहा कैंटर शनिवार दोपहर ककुआ पुलिस चौकी के पास पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में मुर्गियां लूटने की होड़ मच गयी। हालात ये हो गये कि पुलिस लाठियां चलाती रही और लोग मुर्गियां लूटते रहे। परेशान चालक को कहना पड़ा कि कम पैसे ही दे दो, यूं न ले जाओ मुर्गी, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। चालक लाल सिंह शनिवार को राजस्थान से कैंटर में मुर्गियां लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहा था। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गयी और कैंटर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी, जब तक पुलिस पहुंचती लोग कैंटर से मुर्गियां निकालकर ले जाने लगे, इसके बाद तो जैसे लूट मच गयी, जिसके हाथ जितनी मुर्गियां आयीं वह ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाठी लेकर दौड़ाया, लेकिन तब तक कैंटर के दूसरी ओर से लोग मुर्गियां ले जाने लगे, बाद में पुलिस भी हारकर बैठ गयी और लोग मुर्गियां ले जाते रहे। चौकी प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि हादसे में कई मुर्गियां मर गयी थीं, चालक ने तहरीर नहीं दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?