कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार विवादित बयान देकर कानूनी शिकंजे में एक के बाद एक फंसते चले जा रहे हैं। पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश में चौकीदार चोर है, जोड़कर फंस चुके हैं और अब उन्होंने मध्य प्रदेश की चुनावी सभा में यह कह दिया कि ‘नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के लिए एक नया कानून बनाया है, उसमें एक लाइन लिखी है कि आदिवासियों को गोली से मारा जा सकेगा। एक और बयान जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्यारोपी बोल दिया। अब मध्य प्रदेश के शहडोल में उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। चुनाव आयोग में शिकायत की गयी है।मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के लालपुर में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित ‘आदिवासियों को गोली मारने‘ के बयान की जांच शुरू हो गयी है। 23 अप्रैल को राहुल गांधी के दिय बयान के बाद 25 अप्रैल को भाजपा के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा बुढार थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे, उन्होंने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, पुलिस अधीक्षक ने इस पर जांच शुरू करते हुए प्रशासन की वीडियो व्यूविंग टीम से रिपोर्ट मांगी है।
भाजपा नेता छावड़ा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के भाषण से लोग न केवल भ्रमित हुए हैं बल्कि आदिवासी समुदाय व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था रखने वाले देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुयी हैं।
पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। चुनावी जनसभा के दौरान निर्वाचन आयोग की वीडियो शूटिंग टीम पूरे भाषण की वीडियो रिकार्डिंग करती है इसके बाद वीडियो व्यूविंग टीम उसे सुनकर उसका विश्लेषण करती है। पुलिस ने वीवीटी को पत्र लिखकर उक्त आरोपों के तथ्यों के बारे में जानकारी मांगी है। वीवीटी से जवाब आते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि ‘नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के लिए एक नया कानून बनाया है, उसमें एक लाइन लिखी है कि आदिवासियों को गोली से मारा जा सकेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?