
फिरोजाबाद की आवास विकास कालोनी सुहागनगर निर्माणधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से पांच श्रमिक गये, इनमें से तीन को सुरक्षित निकालने के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जबकि दो की मौत हो गयी। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
थाना दक्षिण क्षेत्रांतर्गत आवास विकास कालोनी सुहागनगर के सेक्टर एक स्थित एलआईसी बिल्डिंग के सामने सपा नेता विनोज यादव द्वारा अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। बेसमेंट बनाने को श्रमिक करीब 20 फुट गहराई में खोदाई कर रहे थे, साढ़े तीन बजे अचानक ही मिट्टी ढहने से पांच श्रमिक मिट्टी में दब गये। जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन एंव फायर ब्रिगेड व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गयी, चार घंटे तक ही चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन श्रमिकों इनमें पवन (24) पुत्र दयाराम, किशनलाल (45) पुत्र छदामीलाल निवासी-वाजिदपुर व कप्तान सिंह (40) पुत्र नंदराम को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्यानगर निवासी हरपाल (45) पुत्र राजाराम, लालजीत (48) पुत्र रामस्वरूप को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?