
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी 2003 में इंग्लैंड में रजिस्टर्ड कराई गई। राहुल गांधी इस कंपनी के निदेशक और सचिव थे.
संबित पात्रा ने दावा किया कि इस कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर गृह मंत्रालय से शिकायत की गई है और ये दस्तावेज खुद राहुल गांधी ने सत्यापित किए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद गहरा गया है. राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने राहुल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी पूछा है कि राहुल देश को बताएं कि वो अंग्रेज हैं या भारतीय हैं. साथ ही बीजेपी ने यह भी पूछा कि कौन से राहुल ओरिजनल हैं, लंदन वाले या लुटियंस वाले?
संबित पात्रा ने बताया कि राहुल गांधी इस कंपनी के निदेशक, प्रमोटर और सचिव रहे हैं. यानी एक तरह से राहुल गांधी इस कंपनी के मालिक रहे।उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर 2005 को कंपनी के वार्षिक रिटर्न में बताया गया कि कंपनी के 65 फीसदी के शेयरहोल्डर राहुल गांधी हैं, इसी दस्तावेज में राहुल गांधी ने बताया है कि मैं ब्रिटिश नागरिक हूं।
इसके अलावा संबित पात्रा ने बताया कि जब यह कंपनी 2009 में बंद हुई, तो उन दस्तावेजों में भी राहुल गांधी ने अपनी नागरिकता ब्रिटिश बताई।
कंपनी के दस्तावेजों का हवाला देते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी ने खुद को अंग्रेज बताया है और यह दस्तावेज राहुल गांधी द्वारा सत्यापित हैं। ऐसे में देश राहुल गांधी से जानना चाहता है कि आप अंग्रेज हैं या भारतीय हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से इन दस्तावेजों का खंडन करने की मांग की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?