उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदाताओं का उत्साह पिछले तीन चरणों के मुकाबले कमजोर रहा। सोशल मीडिया के जाल में फंसे रहने वाले शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बेरूखी ने सभी को चौंका दिया है। अब चौथे चरण में मतदाताओं की बेरूखी उत्तर प्रदेश में सियासी दलों में खलबली मचा दी है।मतदान का बढ़ना या घटने के पीछे कोई न कोई सियासी संकेत छिपा होता है। सोमवार को लोकसभा की 13 सीटों पर पिछले तीन चरणों की तुलना में मतदान में गिरावट के संकेतों का भी आकलन शुरू हो गया है। सभी सियासी दल इसके मायने तलाश रहे हैं। जिन 13 सीटों पर सोमवार को वोट पड़े हैं, उनमें वर्ष 2014 में भाजपा ने 12 और सपा ने कन्नौज की सीट जीती थी।
यदि लोकसभा चुनाव के पिछले तीन चरणों से तुलना करें तो सोमवार को चौथे चरण में लगभग 4 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। पहले तीन चरणों में 26 सीटों पर कुल 62.50 प्रतिशत मतदान हुआ था, यानी पश्चिमी यूपी में पहले तीन चरणों की तुलना में चौथे चरण में सोमवार को मतदाताओं के उत्साह में कमी दिखायी पड़ रही है। सभी राजनीतिक दल मतदान के रूझान को अपने अनुकूल बता रहे हैं लेकिन वे इससे होने वाले नुकसान या फायदे की समीक्षा में जुट गये हैं।
2014 की तुलना में शाहजहांपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट में गिरावट आयी है। 2014 में 57.03 प्रतिशत की तुलना में इस बार 56.35 प्रतिशत वोट पड़े हैं। शाहजहांपुर में भाजपा ने अपनी मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज का टिकट काटकर अरूण कुमार सागर को उम्मीदवार बनाया था। बसपा से अमर चन्द्र जौहर और कांग्रेस से ब्रहम सहाय सागर मैदान में थे। झांसी में भी मतदान में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि उन्नाव में 2 फीसदी मतदान बढ़ा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?