आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल में खेत पर शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने फसल में आग लगा दी, विरोध करने पर उन्होंने किसान से मारपीट कर दी और भाग निकले। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर दी है।थाना मलपुरा के नगला माकरोल निवासी डूंगर सिंह किसान है, उसका गांव में ही खेत है, उसने साहूकारों से कर्ज लेकर गेहूॅं की फसल की थी, फसल पककर तैयार हो गयी थी। डूंगर सिंह ने फसल को काटकर खेत में रख दिया था, डूंगर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ युवक शनिवार रात को ख्ेत पर पहुंचे, वहां शराब पीने लगे, उसने युवकों को शराब पीने से रोका, युवकों ने किसान से मारपीट कर दी, शोर सुनकर आये मौके पर आये लोगों ने युवकों को खेत से भगाया। दबंग युवक डूंगर िंसह को जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। रविवार रात को डूंगर सिंह खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गये, उसकी पांच बीघा गेहूं की फसल में किसी ने आग लगा दी थी, सारी फसल जलकर राख हो गयी। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गयी, डूंगर सिंह का आरोप है कि खेत में शराब पीने से रेकने पर दबंग युवकों ने फसल में आग लगाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?