उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन ने बच्चों के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू (विशेष बैच) की बिक्री पर रोक लगने के बाद इसके नमूने लेने के शासन ने निर्देश दिये हैं ड्रक विभाग ने सभी मैडीकल स्टोर संचालकों को संबंधित बैच के शैंपू का सामान वापसी के लिए निर्देश दिये हैं।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैंपू के बैच सं0 बीबी-58204, अ.ति 9/2021, बैच संख्या बीबी 58177, अ.ति 9/2021 में जांच के बाद फार्माल्डिहाइड नामक हानिकारक तत्व पाया गया, इससे त्वचा संबंधी परेशानियों के अलावा त्वचा कैंसर का खतरा रहता है। रिपोर्ट आने के बाद इस बैच के प्रोडक्ट को पाबंद करते हुए इसके नमूने लेने को कहा है। आदेश मिलने के बाद ड्रग विभाग ने दवा विक्रेताओं को इस बैस की बिक्री न करने को कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि संबंधित बैच के प्रोडक्ट बिक्री करते पाये जाने पर सामान जब्त करते हुए नमूने लिये जायेंगे। दवा विक्रेताओं को इस बैच के शैंपू की बिक्री न करने की हिदायत दी है सात दिन में कंपनी को माल वापिसी करें, इसके बाद छापेमारी की जायेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?