उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 14 साल के एक किशोर पर इस कदर खून सवार हो गया कि चर्च कंपाउंड में रह रहे पादरी के पूरे परिवार को चाकू से उसने लहू-लुहान कर दिया। चांकू लेकर पादरी के घर में घुसा किशोर इस बात से नाराज था कि उसके साथ पढ़ने वाली पादरी की बेटी ने उससे दोस्ती करने से इन्कार कर दिया था। इस मामले सी बात पर इतना भड़क गया कि वह चाकू लेकर सेंटीनियल मेमोरियल चर्च के पादरी सुशील कुमार के घर में घुस गया और पादरी की 14 साल की बेटी पर चाकू लेकर टूट पड़ा, उसको बचाने के लिए पादरी और उनकी पत्नी आये तो उन्हें भी चाकुओं से गोद डाला। हमले में पादरी, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें सैफई में भर्ती कराया गया। पादरी की बेटी के दोस्ती न करने पर साथ पढ़ने वाले छात्र ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया है।सेंटीनियल मेमोरियल चर्च के पादरी सुशील कुमार के चर्च कंपाउंड स्थित आवास में मंगलवार रात करीब 11ः40 बजे बेटी के साथ पढ़ने वाला किशोर चाकू लेकर घुस आया, आते ही उसने पादरी की बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया, चीख पुकार सुनकर पादरी और उनकी पत्नी बचाने आये तो उनके ऊपर भी चाकू से कई वार किये गये। वारदात के बाद आरोपी भाग गया, परिजनों की चीख पुंकार सुनकर पड़ोसी मोके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई में भर्ती कराया, रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया, आरोपी को किशोर अदालत में भेजा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?