डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से बीएड की फर्जी/टैंपर्ड अंक तालिकाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के आरोपी पांच शिक्षकों की सेवा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समाप्त कर दी हैं, इन्हें मिले वेतन भत्ते की रिकवरी करने के अलावा इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिये गये हैं। यह शिक्षक उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में तैनात थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा के अनुसार उक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच एसआईटी द्वारा काफी समय से चल रही थी।जांच रिपेर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव और सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल के निर्देश पर ही पांच शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गयी हैं। जांच में इनकी संबंधित विश्वविद्यालय की अंक तालिकाएं फर्जी/टैंपर्ड मिली हैं। इन सभी को अपनी सुनवाई का पर्याप्त मौका दिया गया, लेकिन इसके बाद भी ये इस संबंध में कोई स्वीकार्य तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सके, इसी आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर उक्त शिक्षकों के सेवा समाप्ति का निर्णय जिला चयन समिति की बैठक में लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?