आगरा जिले में बंदरों और कुत्तों को खौफ इस कदर है कि प्रतिदिन कम से कम 250 लोगों पर बंदर और कुत्ते हमला कर उन्हें काट रहे हैं, उनसे निजात दिलाने के लिए प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। साथ ही अस्पताल में एंटी रैबीज (कुत्ते काटे के इंजेक्शन) की कालाबाजारी चल रही है। सरकारी अस्पतालों में लगने वाला यह इंजेक्शन वाले कक्ष में आये दिन बोर्ड टांग दिया जाता है कि कुत्ते काटे के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं।जिला अस्पताल में एक बार फिर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हो गये हैं, इससे मरीजों को प्राइवेट में इंजेक्शन लगवाने पड़ रहे हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए दवा विक्रेता ब्लैक में एआरवी बेच रहे हैं।
जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से औसतन 220 से 260 तक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में एआरवी निशुल्क लगाये जाते हैं यहां कई दिनों से एआरवी नहीं आ रहे हैं, इससे मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीज प्राइवेट मैडीकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में एआरवी की सप्लाई न होने से प्राइवेट मैडीकल स्टोर इंजेक्शन की डेढ़ गुना तक कीमत वसूल रहे हैं। एआरवी 300 से 400 रूपये तक की कीमत के रहती है। इंजेक्शन की सप्लाई कम आने के नाम पर 500 रूपये तक मरीजों से कीमत वसूलते हैं।
जिला अस्पताल के एसआईजी डॉ. सुबोध कुमार का कहना है कि शासन स्तर से ही इंजेक्शन नहीं आ रहा है, इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव का कहना है कि इंजेक्शन की तय से अधिक कीमत लेने वाले स्टोरों के खिलाफ जांच करेंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत