|
|
आगरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को हुए मतदान में मतदान कर्मियों की लापरवाही के कारण अब एक और बूथ पर पुनर्मतदान चुनाव आयोग को कराना पड़ रहा है। पुनर्मतदान सोमवार को बूथ नंबर 466 पर होगा, जिसमें मतदान अधिकारी ने लारवाही से 317 वोट पड़ी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा नहीं कराया था और उसे खराब मशीनों के स्टोर में जमा करा दिया। वोट पड़ी हुयी मशीन मिलने पर अब बूथ नंबर 466 का 18 अप्रैल को हुए मतदान को निरस्त कर दिया गया है, इससे पहले इसी तरह पीठासीन अधिकारी की लापरवाही से ईवीएम में पड़े मतों को डिलीट बटन दबाकर पड़े हुए मतों को डिलीट कर दिया था, जिसके कारण बूथ नंबर 455 पर 25 अप्रैल को पुनर्मतदान कराना पड़ा था।मतदान कार्मिकों की लापरवाही के चलते आगरा लोकसभा क्षेत्र के एक और बूथ पर पुनर्मतदान कराना पड़ रहा है, 18 अप्रैल को मतदान के बीच खराब हुयी ईवीएम को स्ट्रांग रूम के बजाय गोदाम में जमा करने पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 466 पर 6 मई (कल) पुनर्मतदान होगा, इसके लिए रविवार को तहसील सदर से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। इस लापरवाही के लिए ईवीएम जमा करने वाले अमीन सुनील चौहान को निलंबित कर दिया गया है, वहीं पर्यवेक्षण के लिए लगाये गये एआरओ/एसीएम प्रथम विनोद जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान आगरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत छावनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 466 (कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटली बगीची, चक सोयम) के कमरा नंबर तीन से कुल 576 वोट पड़े थे, इस बूथ पर कुल 1253 मतदाता हैं, इनमें से 317 वोट डाले गये थे कि पूर्वान्ह 11ः30 बजे ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में खराबी आ गयी।
इसके चलते ईवीएम को बदल दिया गया। शाम छः बजे तक चले मतदान के दौरान दूसरी ईवीएम में 259 वोट डले थे। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा करना था ताकि मतगणना वाले दिन दोनों ईवीएम के वोट गिने जा सकें, मगर अमीन सुनील चौहान ने इस ईवीएम को स्ट्रांगरूम की बजाय सदर तहसील में खराब ईवीएम के लिए बनाये गये गोदाम में रखवा दिया। यह मामला जब पकड़ में आया तो आगरा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर (आरओ) ने इस संबंध में चुनाव आयोग को सूचना दी। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान आरओ/सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि आदेश मिलने के बाद पुनर्मतदान कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है, छः मई को सुबह सात से शाम छः बजे तक वोट डाले जायेंगे, उन्होंने बताया कि अमीन सुनील चौहान को निलंबित कर दिया गया है। एसीएम प्रथम विनोद जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया क्योंकि पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी उन्हीं की थी, इसके पहले आगरा लोकसभा क्षेत्र के तहत एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 455 पर 25 अप्रैल को पुनर्मतदान कराया जा चुका है, यह पुनर्मतदान पीठासीन अधिकारी की गलती के कारण करवाना पड़ा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?