सात चरणों में कराये जा रहे 17वीं लोकसभा के आम चुनाव का पांचवां चरण सोमवार को
पूरा होगा। सात राज्यों की 51 सीटों पर वोट पड़ेंगे, इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्था और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण सीटें उत्तर प्रदेश में रायबरेली, अमेठी और लखनऊ हैं। रायबरेली से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी तो अमेठी से उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लखनऊ से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाग्य का फैसला मतदाता सोमवार को करेंगे।पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में छः मई को मतदान होगा।
पांचवें चरण में सोमवार को अन्य जिन दिग्गजों की साख दांव पर लगी है, उनमें अमेठी से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, फतेहपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी ब्रज भूषण शरण सिंह, धौरहरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, गोंडा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी कीर्तिवर्धन िंसंह शामिल हैं।
साथ ही झारखंड में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, राजस्थान से अर्जुन राम मेघवाल, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, जैसे महारथी भी शामिल हैं। अब पांचवें चरण के मतदान के बाद छठवां और सांतवा चरण 12 और 19 मई को सम्पन्न होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?