विश्वदाय स्मारक ताजमहल की संगमरमरी दीवारों को यमुना की गंदगी के कीड़ों ने बदरंग कर दिया है। दीवारों पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़े के हमले ने गंदा बना दिया है। अभी हाल में ही मडपैक लगाकर ताजमहल को पुरातत्व विभाग ने चमकाया था।भीषण गर्मी में यमुना नदी में पानी की कमी और प्रदूषण स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण एक बार फिर संगमरमरी ताजमहल पर कीड़ों का हमला शुरू हो गया है। यमुना किनारे की उत्तरी दीवार पर गोल्डी काइरोनोमस नामक कीड़ों के जरिए गंदगी जमा हो रही है, जिससे दीवार पर हरे और भूरे दाग फिर से लगने शुरू हो गये हैं, जैसे-जैसे पारा 44 डिग्री के पास पहुंचेगा, कीड़ों का प्रकोप और बढ़ता जायेगा।
तीन साल में पांचवीं बार ताजमहल पर गर्मियों में कीड़ों ने हमला किया है। ताजमहल के उत्तरी दरवाजे की ओर चमेली फर्श और ऊपर मुख्य गुंबद की दीवार पर कीड़ों के निशान नजर आने लगे हैं, नालों से आ रही गंदगी और सीवर के कारण यमुना नदी में ताजमहल के पीछे लगभग दलदल के हालात हैं। फास्फोरस ज्यादा होने से गोल्डी काइरोनोमस कीड़े ज्यादा तेजी से पनपते हैं, ऐसे में इन कीड़ों का प्रजनन बढ़ने के कारण यह फिलहाल चमेशी फर्श तक ही उड़ पा रहे हैं। कीड़ों के स्त्राव के कारण हरे और भूरे रंग के निशान संगमरमरी दीवारों पर दिखने लगे हैं। हाल में ही एएसआई ने इसी दीवार पर मडपैक ट्रीटमेंट कराकर सफाई करायी थी।
हाल में ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सालाना रिपोर्ट जारी की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि ताजमहल के पीछे ही यमुना नदी पूरे प्रदेश में सबसे मैली है, गर्मी में पानी कम होने से यमुना में प्रदूषण की मात्रा और बढ़ गयी, जिससे फास्फोरस बढ़ने के कारण गोल्डी काइरोनोमस और ग्लिप्टोटेन कीड़े पहुंच रहे हैं। एएसआई को बीते साल की सैपलिंग में ये तीनों कीड़े हरा रंग छोड़ते हुए मिले थे। काइरोनोमस मादा कीट एक बार में एक हजार तक अंडे देती है। लार्वा और प्युमा के बाद करीब 28 दिन में पूरा कीड़ा बनता है, यह दो दिन तक जीवित रहता है और ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?