
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल कर्मियों द्वारा इटावा की भाजपा विधायक एंव झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के बेटों की पिटाई करने वाले छः टोल कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टोल कर्मियों द्वारा एक लाइन चलाने पर दूसरी लाइन खोलने की मांग करने पर विधायक पुत्र व उसके साथियों की टोल कर्मियों ने पिटाई कर दी थी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल कर्मियों ने इटावा की भाजपा विधायक के बेटे और झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के बेटे समेत चार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर टोलकर्मियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया है। थाना फतेहाबाद पुलिस ने छः टोल कर्मचारियों को गिरतार कर लिया।
निबोहरा क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी पेशे से इंजीनियर धर्मवीर सिंह जादौन का सगाई समारोह गुरूवार को था, इसमें शामिल इटावा की भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के बेटे रोहित भदौरिया, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित के बेटे अतुल कुमार दीक्षित, रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे मनोज सिंह, दुग्ध कारोबारी के बेटे प्रतीक सिंह भी आये थे। रात करीब 11ः45 बजे वे फॉरच्यूनर कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के कट संख्या 27 स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे, उन्होंने टोल पर्ची दिखाते हुए दूसरी लेन खोलने के लिए कहा, इस पर उनका टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने चारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रात में ही वे लोग थाने पर तहरीर देकर चले गये। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर शनिवार शाम छः कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?