आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नॉन-स्टॉप हो रही दुर्घटनाओं का कारण ढूढ़ने की कोशिश उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने की है, जिसमें यह तथ्य सामने आया है कि कोई स्टॉप पोइंट नहीं होना हादसों की बड़ी वजह है, जिसके कारण वाहन चालक लगातार गाड़ियों को चलाने के कारण झपकी लेते हैं और उसी क्षण हादसे हो जाते हैं, जिसके लिए यूपीडा अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्टॉप पोंइट्स बनाने का विचार कर रहा है जिसमें वाहन चालकों को फ्रैश रखने के लिए चाय और मुंह धोने के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल के अलावा कहीं ऐसा स्थान नहीं है, जहॉं वाहन चालक रूक सकें। लगातार हादसे वाहन चालकों को झपकी आने से हो रहे हैं, इसे देखते हुए यूपीडा ने एक्सप्रेस वे पर टी-हट खोलने की तैयारी की है। इन पोइंटों पर मुफ़्त में चाय मिलेगी।
बीते एक साल में इस एक्सप्रेस वे पर 50 से ज्यादा बड़े हादसे हुए हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जानें गयी हैं। लगातार हो रहे हादसों पर सरकार हरकत में आयी है। यूपीडा को हादसे रोकने के उपाय करने के आदेश दिये हैं। इस पर यूपीडा ने सेन्ट्रल रोड रिचर्स इंस्टीट्यूट से हादसों की वजह की जांच करायी, जांच के बाद जो सुझाव इंस्टीट्यूट ने दिये हैं उसमें नॉन स्टॉप ड्राइविंग का कारण बताया गया है, यह भी खामी उजागर की गयी है कि पूरे रास्ते में कहीं भी जलपान करने के लिए कोई जगह नहीं है जहां वाहन चालक रूककर कुछ देर आराम व चाय नाश्ता कर सके।
इस रिपोर्ट के बार अब यूपीडा जगह जगह एक्सप्रेस वे पर टी हट बनायेगा, जहां मुत में चाय दी जायेगी तथा मुंह धोने को पानी की व्यवस्था की जायेगी, इससे झपकी लेने से जो हादसे होते हैं उनमें कमी आ सके। अगले माह जून में इन सुझावों पर बैठक होगी और कई बदलाव किये जायेंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?