विश्वदाय स्मारक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए महीने में पांच दिवसीय रात्रि दर्शन के लिए खुला रहता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा पर होने वाला पांच दिवसीय रात्रि ताज दर्शन पर्यटकों के लिए निरस्त कर दिया गया है। रमजान शुरू होने के कारण ताजमहल में रात्रि 8ः30 बजे से रात्रि 11ः30 बजे तक स्थानीय मुस्लिम के लिए तरावीह होती है, जिसके कारण सिर्फ स्थानीय मुस्लिमों के लिए ताजमहल रात्रि में रमजान के दिनों में खुला रहेगा, आम पर्यटकों के लिए निर्धारित पांच दिवसीय रात्रि दर्शन नहीं हो सकेगा।रमजान के माह में ताजमहल में तरावीह होती है, इसकी शुरूआत सोमवार से हो गयी, इसमें स्थानीय निवासी ही इबादत के लिए स्मारक में प्रवेश पा सकेंगे, उन्हीं पूर्वी गेट से रात 8ः30 से 9ः15 बजे के दरम्यान स्मारक में प्रवेश दिया जायेगा, रात 9ः30 से 11ः30 बजे तक तरावीह होगी, इसमें स्थानीय निवासियों को आइडी देखने के बाद ही ताज में प्रवेश दिया जायेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा तरावीह को आने वाले व्यक्तियों का प्रतिदिन रिकॉर्ड तैयार किया जायेगा, इसके लिए स्मारक के गेट पर रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमें पूरा ब्योरा दर्ज किया जायेगा, उनकी आइडी भी चेक की जायेगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत