पर्यटक दोपहर में होटलों में आराम कर सुबह-शाम देखने आ रहे हैं ताजमहल
आग उगलते सूरज की 44 डिग्री से अधिक के तापमान में विश्वदाय स्मारक ताजमहल में दोपहर को खामोशी छा जाती है। अब विदेशी पर्यटक इस भीषण गर्मी में होटलों में दिन में आराम करते हैं और शाम होने पर ताजमहल को देखने जा रहे हैं, जिन्हें काफी देर तक देखना होता है वह सुबह होने का इन्तजार करते हैं।आग उगलते सूरज के तेवरों ने पर्यटकों की आइटनरी में परिवर्तन कर दिया है। विदेशी पर्यटक सूर्योदय के समय और शाम को ताजमहल को देखने आ रहे हैं, दिन भर वे होटल में आराम करते हैं, गर्मी से बचने को टूर ऑपरेटर दिन के समय उन्हें कहीं नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं।
ताजनगरी में इन दिनों तापमान 40 डिग्री से. से अधिक चल रहा है। इसके चलते ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट आयी है, उनके स्मारकों के दीदार का समय भी बदल गया है। सर्वाधिक विदेशी पर्यटक सूर्योदय के समय ताज का दीदार करने पहुंच रहे हैं। ताजमहल में अधिकतर समय पर्यटकों को धूप में घूमना होता है। ताजमहल में लगे पत्थर तापमान चढ़ने के साथ गर्म होने लगते हैं, जिसमें पर्यटकों पर ऊपर से सूरज की मार पड़ती है और नीचे से पत्थर तपते हैं, इसके चलते अब वे सुबह सूर्योदय और शाम 4ः30 बजे के बाद ही ताजमहल देखने पहुंच रहे हैं।
टूरिज्म गिल्ड के सचिव राजीव सक्सैना ने बताया कि ताजमहल में पानी व टॉयलेट की उचित व्यवस्था नहीं है, इसी के चलते हम पर्यटकों को दोपहर में घूमने जाने के बजाय सुबह व शाम को स्मारक भ्रमण करा रहे हैं। टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के विशाल शर्मा बताते हैं कि इन दिनों गर्मी बहुत अधिक है, इसीलिए हम पर्यटकों को सुबह और शाम के समय स्मारक घूमने की कह रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?