उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 700 एमबीबीएस की सीटे बढ़ सकती हैं। वहीं पीजी कोर्सों में 408 सीटों की वृद्धि की जायेगी।नये सत्र में नीट क्वालिफायर मेडिकल छात्रों के लिए एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश का अधिक अवसर होगा। यूपी में सात नये मैडीकल कॉलेज में सत्र 2019-20 में 700 एमबीबीएस सीटें बढ़ सकती हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के प्रस्ताव पर मैडीकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने सभी नये सात राजकीय मैडीकल कॉलेजों का निरीक्षण कर लिया है।
डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए यूपी में बदायूं, ग्रेटर नोएडा, बस्ती, बहराइच, अयोध्या, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर में नये राजकीय मैडीकल कॉलेज खुले हैं। प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में 100-100 सीट होंगी। राजकीय मैडीकल कॉलेज फिरोजाबाद में फेकल्टी पूर्ण हो चुकी है, इनके अलावा 15 पुराने सरकारी मैडीकल कॉलेजों में नये सत्र में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1990 से बढ़कर 2200 होंगी, यहां 210 सीटें एमबीबीएस में बढ़ेंगी, इनके अलावा यूपी में 17 प्राइवेट मैडीकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए 2250 सीटें हैं, इस तरह आगामी बैच 2019-20 और 2020-21 तक यूपी के 22 सरकारी और 17 प्राइवेट मैडीकल कॉलेजों में 4450 सीटों पर एमबीबीएस कोर्स के लिए नीट क्वालिफायर प्रवेश ले सकेंगे, इनमें 2225 सीटें यूपी कोटा और अन्य 2225 एमबीबीएस सीटें ऑल इंडिया कोटा से भरी जायेंगी।
एसएन मैडीकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीके अनेजा ने बताया कि 15 मैडीकल कॉलेजों में केजीएमयू में सर्वाधिक 250 एमबीबीएस सीट हैं। जीएसवीएम मैडीकल कॉलेज कानपुर में 190 और एसएन मैडीकल कॉलेज आगरा में 150 सीट हैं, इन कॉलेजों में सीटें नहीं बढ़ेंगी। वहीं, एलएलआरएम मैडीकल कॉलेज मेरठ में 60, महारानी लक्ष्मीबाई मैडीकल कॉलेज झांसी में 50, बीआरडी मैडीकल कॉलेज गोरखपुर में 50 और जीएमसी आंबेडकरनगर मैडीकल कॉलेज, आंबेडकर नगर में 50 सीटें बढ़ेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?