लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में कई जगहों पर रैली की। कुरुक्षेत्र रैली में वह विपक्ष पर जमकर बरसे और बताया कि किस तरह से उन्हें गालियां दी गईं।रैली में पीएम मोदी ने कहा- मुझे गाली देते हुए इन लोगों (विपक्ष) ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। ये प्रेम की डिक्शनरी बच्चों के हाथ न लगे। मुझे स्टूपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनकी प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द निकलते हैं।
उन्होंने कहा, कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है। मोदी ने कहा, मुझे गाली देने वालों को कांग्रेस ने टिकट दिया। मेरी बोटी-बोटी करने वालों को कांग्रेस ने टिकट दिया।
इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच किस्म का आदमी कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम। कांग्रेस के नेता जिसके सामने नतमस्तक होते हैं, उन्होंने भी मुझे मौत का सौदागर कहा। ये इनका ‘प्रेम’ करने का तरीका है।
मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरे नेता ने भस्मासुर की उपाधि दे दी इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?